फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two including youth killed, three injured in road accidents

Jaunpur News: सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत, तीन घायल

Mon, 29 Jan 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two including youth killed, three injured in road accidents
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार व रविवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया।
विज्ञापन

सतहरिया : स्थानीय निवासी मनीष कुमार गौतम (18) पुत्र नन्हें कुमार गौतम शनिवार की शाम किसी काम से साइकिल से बाहर गया था। घर लौटते समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही मिनी बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


खुटहनः जिला मुख्यालय मार्ग पर पोस्ट ऑफिस के पास रविवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। खलसापट्टी गांव निवासी हनुमान सिंह (80) घरेलू सामान खरीदने बाजार गए थे। वह पैदल ही पोस्ट आफिस के सामने से चौराहे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकरारा: कलवारी गांव निवासी बीएचयू के पूर्व कुलपति और डीएनए वैज्ञानिक डॉ. लालजी सिंह के भतीजे अरुण सिंह (55) अपने छोटे भाई प्रशांत सिंह छोटू की शादी संपन्न कराकर कार से रविवार की सुबह घर लौट रहे थे। कार में उनके छोटे बेटे किशन सिंह (22) व उन्नाव से आए रिश्तेदार तेजप्रताप सिंह (60) भी बैठे थे। पुरानी बाजार में घने कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर एक बंद पड़े आवास में घुस गई। जोरदार टक्कर से मकान का बारजा टूटकर कार पर गिर गया। इसमें कार चला रहे अरुण सिंह (55) समेत तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति के सिर में चोट ज्यादा है, बाकी लोग खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed