फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two including a girl died in road accidents, the crowd blocked the road

Jaunpur News: सड़क हादसों में युवती सहित दो की मौत, भीड़ ने किया सड़क जाम

Wed, 26 Jul 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two including a girl died in road accidents, the crowd blocked the road
क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को हुए सड़क हादसों में एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुईथाकला क्षेत्र के जंगीपुर गांव में स्कूली बस की चपेट में आकर युवती की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान स्कूली बस में तोड़फोड़ भी की गई। करीब दो घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर जाम हटा। सुजानगंज के बखोपुर में बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में कर्मराज बिंद की 26 वर्षीय पुत्री रिंकू सड़क किनारे कुछ काम कर रही थी। इसी बीच सरायमोहिउद्दीनपुर की तरफ से जा रही स्कूली बस अचानक अनियंत्रित होकर रिंकू को कुचलते हुए निर्माणाधीन मकान के खंभे में टकरा गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बस में फंसे चालक को बाहर निकालकर पीटने के साथ ही सरायमोहिउद्दीनपुर-अखंडनगर मार्ग जाम कर दिया। इस बीच थोड़ी ही देर बाद घटनास्थल पर थानाध्यक्ष सरपतहां विक्रम लक्ष्मण सिंह व क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी, प्रभारी तहसीलदार अमित सिंह पहुंचे, लेकिन भीड़ ने मौके पर उपजिलाधिकारी को बुलाने की मांग करते हुए जाम हटाने से मना करने के साथ ही शव को भी पुलिस को सौंपने से मना कर दिया। भीड़ का रुख भांपते हुए मौके पर शाहगंज कोतवाली, खुटहन सहित सर्किल की पूरी फोर्स बुलानी पड़ी। करीब दो घंटे बाद मौके पर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के पहुंचने तथा मृतका के पिता कर्मराज की तहरीर पर बस चालक, वाहन स्वामी तथा विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद लोग शांत हुए और सड़क से जाम हटाने के साथ ही शव पुलिस को सौंपा। इसी तरह सुजानगंज क्षेत्र के बखोपुर में बाइक और बस की टक्कर में बाइक सवार 21 वर्षीय संदीप जायसवाल पुत्र जीतलाल जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि संदीप जायसवाल सुजानगंज से परीक्षा देकर वापस अपने घर बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह बखोपुर ग्राम सभा के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बस चालक बस लेकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक हुसैन मुंतजर ने बताया कि मृतक के दादा रामचंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed