फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two in custody in Jaunpur recovering money from fake receipt in the name of Ram temple

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद से चंदा वसूल रहे तीन गए जेल, जौनपुर के एक प्रिंटिंग प्रेस से छपवाई गई थी रसीद

Wed, 03 Feb 2021 10:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 03 Feb 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two in custody in Jaunpur recovering money from fake receipt in the name of Ram temple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर फर्जी रसीद छपवाकर चंदा वसूल रहे तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लाइनबाजार पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। गिरोह में शामिल अन्य जालसाजों की तलाश की जा रही है। विहिप के जिला मंत्री जनमेजय तिवारी ने सोमवार को एसपी से शिकायत की थी कि कुछ लोग फर्जी रसीदों के सहारे श्रीराम मंदिर के नाम पर वसूली कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल विहिप कार्यकर्ताओं को 31 जनवरी को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण ट्रस्ट, अयोध्या, उत्तर प्रदेश के नाम की एक रसीद मिली थी। रसीद पर जो बैंक खाता संख्या दर्ज है वह राम मंदिर ट्रस्ट का नहीं किसी का व्यक्तिगत है। रसीद शहर के एक प्रिंटिंग प्रेस से छपी थी। रसीद पर प्रेस का नाम भी था।
विज्ञापन


मंगलवार को इसी रसीद के सहारे विहिप कार्यकर्ताओं ने वसूली कर रहे दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की छानबीन में रसीद फर्जी पाने पर विहिप के जिला मंत्री जनमेजय तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल अस्थाना निवासी न्यू कॉलोनी ख्वाजादोस्त कोतवाली, राकेश निषाद निवासी बलुआघाट कोतवाली और रोडवेज तिराहा स्थित प्रिंटिंग प्रेस संचालक रमाकांत के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जालसाज गिरोह में अन्य लोग भी होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फर्जी रसीद से कितनी वसूली की गई है  इसका पता लगाने के लिए इनके बैंक खाते की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed