{"_id":"659ede7545e1192b50015b79","slug":"two-friends-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-bus-while-returning-from-their-aunts-house-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-10764-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मौसी के घर से लौटते समय बाइक सवार दो दोस्तों की बस की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मौसी के घर से लौटते समय बाइक सवार दो दोस्तों की बस की टक्कर से मौत
विज्ञापन
जलालपुर। वाराणसी-जौनपुर सीमा के लहंगपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर सिटी बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गईं। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। जौनपुर के आदमपुर स्थित मौसी के घर से दोनों दोस्त वाराणसी लौट रहे थे।
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव का रहने वाला ऐनु अब्बासी (20) छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह हलवाई का काम करता था। उसका दोस्त अरमान अंसारी (22) दो भाइयों में बड़ा था और वह भी हलवाई का काम करता था। ऐनु अब्बासी बाइक से अरमान के साथ जौनपुर मेंं आदमपुर स्थित अपनी मौसी के घर गया था। लौटते समय लहंगपुर, त्रिलोचन बाजार में दोनों की बाइक में रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवारों के पास मिले आधार कार्ड से पुलिस ने ऐनु अब्बासी के चाचा जुमेद को घटना की सूचना दी। दोनों के घर जैसे ही यह सूचना लगी, परिजनों में कोहराम मच गया। ऐनु अब्बासी की मौत की सूचना पाकर उसकी मां अफसाना और पिता बुनकर मोहम्मद सलीम की हालत बेसुधों जैसी थी। कुछ ऐसी ही हालत अरमान की मां अफसाना अंसारी की भी थी। ग्रामीण दोनों दोस्तों के परिजनों को बड़ी मुश्किल से संभाले हुए थे।
साथ ही रहते थे, साथ ही दुनिया छोड़ गए
ऐनु अब्बासी और अरमान की मौत ने हरसोस के ग्रामीणों को भी झकझोर कर रख दिया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों दोस्त एकसाथ हलवाई का काम करके अपने परिवार का हाथ बंटाते थे। कहीं भी जाते थे तो दोनों एक ही साथ जाते थे। दोनों के बीच ऐसी गहरी दोस्ती थी कि उन्होंने एकसाथ ही दुनिया भी छोड़ी।