{"_id":"6663cf35e34f62b1fb0d964c","slug":"two-drivers-died-in-road-accident-due-to-collision-trailer-and-two-pickup-trucks-in-jaunpur-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: सामान लोडिंग के दौरान ट्रेलर की टक्कर से दो पिकअप के उड़े परखच्चे; दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: सामान लोडिंग के दौरान ट्रेलर की टक्कर से दो पिकअप के उड़े परखच्चे; दो की मौत
Sat, 08 Jun 2024 08:56 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 08 Jun 2024 08:56 AM IST
सार
Jaunpur Road Accident News: जौनपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैसपार के पास शनिवार की सुबह भीषण हादसा हुआ। दो पिकअप में सामान लोडिंग के दौरान अचानक आए एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ड्राइवर की मौत हो गई।
विज्ञापन
Jaunpur Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैसपार के पास शनिवार की सुबह एक पिकअप से दूसरे पिकअप में माल लादते समय जौनपुर से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई।
यह है मामला
पुलिस के अनुसार सुल्तानपुर कोतवाली निवासी गौतम घोष अपनी पिकअप पर सामान लाद कर जौनपुर की तरफ से सुलतानपुर जा रहा था कि रास्ते मे घटनास्थल पर खराब हो गया। मदद के लिए शिवगुलामगंज बाजार से सचिन गुप्ता को बुलाया दोनों दूसरे पिकअप पर सामान लोड कर ही रहे थे कि अचानक आ रही ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन