फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two died including woman due to lightning

बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत...

Sun, 13 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two died including woman due to lightning
मड़ियाहूं/नेवढ़िया(जौनपुर)। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसील की टीम ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आपदा राहत कोष से मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के चकईपुर गांव निवासी निवासी सुनील सरोज (28) शनिवार शाम धान के खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। परिजनों को घंटों बाद इसकी जानकारी तब हुई, जब देर रात तक सुनील घर नहीं लौटा। खोजबीन करते हुए जब वह खेत में पहुंचे तो वहां सुनील मृत हाल में पड़ा था। बिजली की लपट से शरीर झुलस गया था। रविवार को गांव में पहुंचे एसडीएम संजय मिश्रा, नायब तहसीलदार संतोष कुमार ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया और मदद का भरोसा दिया। उधर मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ककराही गांव निवासी मुकेश सिंह की पत्नी मनीषा सिंह (32) रविवार को हल्की बारिश शुरू होने पर घर के बाहर कपड़ा उठाने गई। इसी दौरान बिजली गिरने से वह चपेट में आ गई। परिजन उसे तत्काल एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed