फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two died including woman another woman injured in road accident dumper collided with bike in jaunpur

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आई बाइक, दो महिला सहित तीन लोगों की मौत

Thu, 17 Jun 2021 07:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 17 Jun 2021 07:47 PM IST
सार

एक बाइक पर दो महिलाओं समेत एक युवक सवार था। महिलाएं एक कार्यक्रम में काम करने के लिए आई थीं। वह काम खत्म होने के बाद एक युवक के साथ बाइक से घर जा रही थीं।

Two died including woman another woman injured in road accident dumper collided with bike in jaunpur
प्रयागराज-शाहगंजमार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।



बदलापुर क्षेत्र के ग्राम दुगौलीखुर्द निवासी महेंद्र नाई समारोहों में खाना बनाते हैं। ग्राम दुगौली तियरा गांव में बुधवार की रात आयोजित त्रयोदशाह कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए नीता केवट (45) निवासी बैजारामपुर थाना सरायख्वाजा और शांति केवट (55) निवासी पिलकिछा थाना खुटहन बतौर मजदूर आई थीं।


कार्यक्रम खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे महेंद्र शर्मा के पुत्र राजू (20) महिला मजदूरों को पिलकिछा छोड़ने के लिए बाइक पर बैठा कर जा रहे थे। घनश्यामपुर बाजार में तिराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस घायलों को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गई। जहां डाक्टरों ने राजू तथा नीता देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि शांति देवी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां इलाज के दौरान  शांति देवी की भी मौत हो गई।

इस संबंध में बदलापुर के प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय का कहना है कि घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed