फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 30 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
जौनपुर। जिले शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार की दोपहर तक हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिकरारा: जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर खानापट्टी गांव के समीप शुक्रवार की रात टाटा मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। देहजुरी गांव निवासी अवधेश शर्मा अपने रिश्तेदार राजेंद्र शर्मा निवासी मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के लारपुर सुदनीपुर के साथ बैजारामपुर गए थे। वे देर रात घर लौट रहे थे। खानापट्टी के पास ढाबे के सामने पहुंचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। राजेंद्र शर्मा (48) को चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाते समय रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। जबकि अवधेश (36) का इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर: थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी रविशंकर जायसवाल (49) रात करीब दस बजे बाइक से जौनपुर शहर से घर लौट रहे थे। वह सलोनी महिमापुर गांव के पास पहुंचे थे तभी किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए ले जा रहे थे तभी उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर: क्षेत्र के मुगरडीह निवासी प्रेम लाल पांडेय (60) गांव में स्थित मंदिर के पुजारी हैं। वह सुबह पूजा बाठ के लिए बाइक से मंदिर जा रहे थे। सामने से आ रहे बाइक की चपेट में आ गई। जिससे प्रेमलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बक्शा: थाना क्षेत्र के धनियांमऊ गांव के निकट हाईवे पर शनिवार की दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो सवार दंपती व एक अन्य महिला घायल हो गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगभौरा गांव निवासी राजकिशोर अपनी पत्नी सीमा व सरायहरखू गांव निवासी मनीषा पत्नी रामचंद्र ऑटो से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। धनियांमऊ के पास पहुंचे थे तभी रोडवेज बस के धक्के से आटो में सवार तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने बस और आटो रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed