फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two community members face to face to remove rain water

बारिश का पानी निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने- सामने

Sat, 28 Sep 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two community members face to face to remove rain water
मीरगंज। बरावा गांव में बरसात के कारण कई घर पानी से घिर गये हैं। जलनिकासी की नाली जाम होने के कारण लोग मशीन लगाकर पानी निकाल रहे थे । तभी एक समुदाय के लोगों ने मना कर दिया की कब्रिस्तान डूब जायेगा । इसी को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने -सामने आ गये है। मौके पर पहुचे प्रधान ने लोगो को पानी निकालने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन

बरावा गांव में सडक के पुरब तरफ रामजी मौर्या, प्रदीप मौर्या, रामराज मौर्या, मेजई यादव, सेमई यादव, तेजई यादव का मकान है। बरसात के पानी से इनका घर घिर गया है। जिसको मशीन लगाकर निकाल रहे थे। तभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पानी निकालने का विरोध किया। उनका कहना था की कब्रिस्तान की जमीन पानी से डूब जाएगी। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। इसी बीच मौके पर ग्राम प्रधान छेदी अंसारी पहुंच कर दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। साथ ही मशीन से पानी निकलवा दिया। लोगों का कहना है की ग्राम प्रधान द्वारा जलनिकासी की नाली साफ करानी चाहिए। जिससे पानी निकाला जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed