{"_id":"66e094d6a5b43a2ada01e164","slug":"two-cattle-smugglers-injured-in-police-encounter-shot-in-leg-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-121708-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
शाहगंज। खुटहन के सेवईनाला पुल के पास सोमवार रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो पशु तस्करों के पैर में गोली लग गई। यह कार्रवाई खुटहन, सरपतहां और शाहगंज की पुलिस टीम की ओर से संयुक्त रूप से की गई। इनके पास से दो देशी तमंचे, दो कारतूस, दो खोखे और बाइक जब्त हुई। घायल बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात खुटहन के पटैला के पास करीब एक बजे खुटहन और सरपतहां थाने के प्रभारी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
तभी सरपतहां की ओर से एक बाइक पर दो युवक काफी तेजी से आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर कर भागने लगे। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद थानाध्यक्ष खुटहन, शाहगंज और सरपतहां की पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रोकने के लिए उनका पीछा किया। बाइक सवारों ने पुलिस टीम की गाड़ी को हिट करते हुए गाड़ी आगे भगाने लगे ग्राम सेवईनाला पुलिया के पास जाकर उनकी बाइक पलट गई। गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग से इरफान उर्फ किन्नी निवासी बहरौली लंभुआ सुल्तानपुर और आजाद निवासी बघवारा माटीयारा सरपतहां घायल हो गए। इरफान के खिलाफ खुटहना में एक, आजाद पर सरपतहां में दो, खुटहन में एक मामला दर्ज है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में खुटहन थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह, सरपतहां थानाध्यक्ष अरविंद सिंह और शाहगंज थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा रहे।