फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two brothers drowned while bathing in a pond

Jaunpur News: तालाब में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, तीन साल पहले पिता की भी नाले में गिरने से हुई थी मौत

Wed, 21 May 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two brothers drowned while bathing in a pond
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बघेंद्रा दशरथा गांव में मंगलवार दोपहर बुढ़ऊ बाबा तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। तीन साल पहले उनके पिता धीरज राय की भी नाले में गिरने से मौत हुई थी। आस-पास के बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढकर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन

नयनसंड गांव के रहने वाले स्व. धीरज राय के पुत्र अर्जुन (12) और ओम (11) बगल के गांव बघेंद्रा दशरथा गांव में स्थित बुढ़ऊ बाबा तालाब में मंगलवार दोपहर नहाने गए थे। अचानक दोनों भाई तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले गए। पानी अधिक होने की वजह से दोनों डूबने लगे। उनकी चीख और पुकार को सुनकर आस-पास के लोग वहां दौड़कर जब तक उन्हें बचाने के लिए पहुंचते तब तक दोनों डूब गए थे। ग्रामीणों और पुलिस के जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से ढूंढकर निकाला गया। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने दोनों को इलाज के लिए सीएचससी चोरसंड ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दोनों भाइयों की तालाब में डूबने से मौत से पूरा परिवार बिखर गया। तीन वर्ष पूर्व इन बालकों के पिता धीरज राय की भी मौत नाले में गिरने से हुई थी। मंगलवार को दोनों भाइयों की तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद पिता के मौत की घटना एक बार फिर ताजा हो गई। जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है। दोनों की मौत के बाद परिवार में अब मुखाग्नि देने वाला नहीं बचा। घर में अब मां प्रियंका राय और मृतकों की बड़ी बहन गुड़िया बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बघेंद्रा दशरथा गांव में ओम राय व अर्जुन राय का घर घटनास्थल से करीब दो किमी की दूरी पर है। साथ ही अलग दिशा में है। इन छोटे बालकों की इस तालाब में डूबने की घटना को यह कहा जा सकता है कि मौत ही इन दोनों को इस विपरीत दिशा में खींच कर लाई। सैकड़ों साल पुराने तालाब में यह पहली घटना हुई है।
दोनों के लड़कों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गहराई से घटना की जांचकर अग्रिम विधिक कार्रवाई होगी।
- अजीत रजक, सीओ केराकत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed