फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two assistant professors clashed over the demand for donation money

चंदे के पैसा मांगने पर दो असिस्टेंट प्रोफेसर आपस में भिड़े

Thu, 28 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two assistant professors clashed over the demand for donation money
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक कॉलेज के दो असिस्टेंट प्रोफेसर में जमकर मारपीट हुई। बात बढ़ने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। हालांकि मामला आपसी समझौते पर खत्म हो गया।
विज्ञापन

शिक्षकों का प्रदेशव्यापी धरना 28 अक्तूबर को तय किया गया था। जिसके लिए शिक्षक लखनऊ जाने वाले थे। इसके लिए 500 रुपये का चंदा इकट्ठा किया गया था। लेकिन, बुधवार दोपहर महाविद्यालय में यह बात पता लगी कि धरना स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में कुछ शिक्षक अपनी-अपनी राय जताने लगे। इस दौरान एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने चंदे के पैसे वापस मांग लिए, जिसे लेकर कॉलेज के ही दूसरे विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर से कहासुनी हो गई और आखिर में उन्होंने चंदा लौटाने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों असिस्टेंट प्रोफेसरों में मारपीट हो गई। सूचना पर लाइन बाजार थाने से फोर्स भी पहुंच गई। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने गई थी। लेकिन, दोनों असिस्टेंट प्रोफेसर ने समझौता कर लिया। साथ ही उन्होंने इसकी जानकारी थाने पर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed