फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two arrested in Nuwan case

नुआंव कांड में तीसरे दिन भी सन्नाटा, दो गिरफ्तार.......

Fri, 24 Jul 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in Nuwan case
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत नुआंव गांव में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दो और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चालीस से अधिक लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गांव में तीसरे दिन भी पुलिस डटी रही। चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को मामूली बात को लेकर गांव के अनुसूचित जाति और राजपूत जाति के लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसमें दो सिपाही समेत 10 से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस ने 17 नामजद और दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। घटना के बाद से ही गांव में पीएसी तैनात हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है। अब तक 40 से अधिक लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने के लिए दिन भर प्रभावशाली लोग थाने में डेरा जमाए रहे। सीओ और कोतवाल लगातार गांव में गश्त कर रहे हैं। कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed