फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two arrested for stealing goods from shops

Jaunpur News: ठगी कर दुकानों से सामान उठाने वाले दो धराए

Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing goods from shops
दुकानों से ठगी कर सामान ले जाने वाले दो युवकों को इलेक्ट्रॉनिक सामान व बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया की बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक द्वय विजय शंकर यादव व करमुल्ला हमराही सिपाहियों के साथ लखौवा बाजार के पास गस्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की ठगी कर बाइक से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बेचने वाले दो लोग बाइक से सुजियामऊ नौपेड़वा के रास्ते पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने नौपेड़वा तिराहे के पास घेराबंदी कर खड़े हो गए। तभी बाइक से उपकरण लेकर लादे दो युवकों को पुलिस ने रोक लिया। उपकरण के कागजात मांगे जाने पर दोनों कोई जवाब नहीं दे पाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की बाइक के अलावा चार एलईडी टीवी, दो स्टेप्लाइजर, दो इनवर्टर व बैटरा बरामद किया गया। पूछताछ में अपना नाम संजय गौतम निवासी महदौरा थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ तथा दूसरे ने अपना नाम चंद्रभान मौर्या बहुर थाना सिंगरामऊ बताया। एसओ विवेक तिवारी ने बताया की ठगों ने स्वीकार किया की जौनपुर सहित धनियांमऊ आदि जगहों पर वारदात कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed