फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two accused arrested for firing in a dispute over buffalo grazing

Jaunpur News: भैंस चराने के विवाद में गोली चलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for firing in a dispute over buffalo grazing
समसपुर (खपरहा) गांव के एक डेयरी फार्म पर रविवार देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को चांदपुर नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। भैंस चराने के विवाद में हथियार बंद लोगों ने फायरिंग की थी। इसमें दो सगे भाइयों, पिता सहित 15 लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

गांव निवासी अमरीश चौबे घर से 100 मीटर दूरी पर गाय, भैंस पालन कर डेयरी उद्योग चलाते हैं। रविवार को दिन में उनकी कुछ भैंसें पड़ोस के भुआ कला गांव निवासी राम आसरे सरोज के खेत में चली गई थीं। इसे लेकर अमरीश चौबे के बेटे और राम आसरे के बीच गालीगलौज और हाथापाई हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि गोली तक चल गई। सीओ सदर परमानंद कुशवाहा और थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्त मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अमरीश और उनके भाई जगदीश चौबे ने रात में थाने पहुंचकर नौ नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी थी। कहा कि रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनके पुत्र आदर्श उर्फ सूरज, अनुराग और आयुष गाय का दूध निकाल रहे थे। इसी बीच भुआ कला निवासी राम आसरे सरोज, उनका बेटा रोशन और विकास उर्फ विक्की अपने साथी बाबा यादव, पप्पू सिंह, अमन यादव, अंकुर सिंह उर्फ प्रिंस, कुंदन यादव व राजा सिंह सहित 15 मनबढ़ लोगों ने डेयरी फार्म पहुंचकर फायरिंग कर दी। इसमें उनका पुत्र आदर्श उर्फ सूरज को जांघ में गोली लगी और अनुज व आयुष के शरीर को छूती हुई गोली निकल गई। पुलिस के मुताबिक राजा सिंह उर्फ राज निवासी बेलसडी व रामआसरे पासी निवासी भुआकला को पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed