फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Twenty-three lakh farmers live in a Diwali environment

सवा लाख किसानों के घर दीवाली सा माहौल

Wed, 05 Apr 2017 12:55 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 05 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Twenty-three lakh farmers live in a Diwali environment
किसान - फोटो : SELF
किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ होने पर 1.15 लाख किसानों के घर मंगलवार को दीवाली जैसा माहौल रहा। कर्ज माफी के दायरे में आने वाले किसानों के परिवार ने कर्ज माफी पर जमकर खुशी का इजहार किया। इन किसानों पर 883 करोड़ रुपये का कर्ज था। जिसमें से अधिकतर किसानों का कर्ज माफ हो गया। कर्ज के बोझ से दबे इन किसानों ने चहकते हुए कहा कि पहली बार लगा कि प्रदेश में किसानों की सरकार आई है। जिले में छह लाख 40 हजार किसान हैं। जिसमें से एक लाख 15 हजार 818 लघु सीमांत किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये तक का कर्ज लिया था। वैसे तो किसानों को भाजपा का वादा चुनावी वादा लग रहा था, लेकिन कर्ज माफी की घोषणा और 1625 रुपये गेंहू खरीद का समर्थन मूल्य की खबर पर उनके घरों में दीवाली जैसी खुशी है। किसानों का कहना है कि पहली बार उन्हें लगा कि प्रदेश में उनकी सरकार आई है।
विज्ञापन


भाजपा की सरकार बनते ही बैंक  किसानों पर ऋण जमा करने का दबाव बना रहे थे। इसको लेकर किसान परेशान थे, कैसे कर्ज दिया जाएगा। लेकिन भाजपा सरकार ने उनका कर्ज माफ कर उनकी मुरादे पूरी कर दी। अब वह सुकून से आगे की फसल के लिए तैयारी कर सकेंगे। कहा कि प्रदेश्‍ा सरकार के इस फैसले से उनके ऊपर रहा यह बड़ा बोझ हट गया। कहा कर्ज के चलते वह अागे की फसल के लिए कुछ सोच नहीं पा रहे थे।चंदवक के थून्ही निवासी जंग बहादुर सिंह, अजय सिंह और हरदासीपुर निवासी रामेश्वर सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार ने किसानों को खुश कर दिया। ऐसे में कर्ज से दबा हर किसान प्रदेश्‍ा सरकार खास तौर से मुख्यमंत्री का बेहद ऋणी रहेगा कि उन्होंने किसानों को एक बड़ी मुसीबत से उबार लिया। बरसठी के कूसा गांव निवासी राजेंद्र दुबे का कहना है कि पहली बार लगा कि प्रदेश में किसानों की सरकार बनी है। इससे उनकी मुसीबत कम हो जाएगी। बक्शा थाना क्षेत्र के प्यारे लाल यादव ने कहा कि सरकार ने ऋण माफ कर किसानों को खुश कर दिया है। उप निदेशक  कृषि अशोक कुमार उपाध्याय का कहना है कि जिले में 6.40 लाख किसानों में से 92 प्रतिशत किसान लघु सीमांत हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed