फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Turns out the sun , people, faces bloom

निकली धूप, लोगों के खिले चेहरे

Sun, 04 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Turns out the sun , people, faces bloom
तीन दिन की बारिश के बाद रविवार को मौसम ने करवट ली और सुबह 10:30 बजे के बाद धूप खिल उठी। मौसम का तापमान भी अधिकतम 17 डिग्री रिकार्ड किया गया। धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बूढ़े, बच्चे, महिलाएं सभी ने घरों से बाहर निकल कर धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन


शहर के पिकनिक स्पाटों पर भी लोगों ने धूप में मौज मस्ती की। शहर के एतिहासिक शाही किला में भी बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे और धूप का मौसम का लुत्फ उठाया। जिले में नये साल के पहले दिन ही बारिश शुरू हो गई थी। इसके चलते ठंड भी बढ़ गई थी।
विज्ञापन


मौसम खराब होने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। बहुत आवश्यक काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे थे। यह स्थित शनिवार तक बनी रही। रविवार को सुबह आसमान में बादल जरूर थे लेकिन पछुवा हवा के बीच बादल छंटने लगे और 11 बजे तक आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप निकलने से बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर को झालरों से सजाया गया है। मौसम अच्छा होने के कारण देर रात तक लोगों ने मेले का भी आनंद लिया। शाही किला और अटाला मस्जिद के अलावा, सद्भावना पुल, शाहीपुल, पर देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि धूप निकलने के बाद भी जिले में इंटरमीडिएट तक के स्कूल पांच जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed