{"_id":"683758aa85025c7af00a3144","slug":"tripping-every-half-hour-power-cut-12-times-a-day-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-134969-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हर आधे घंटे पर ट्रिपिंग, दिन भर में 12 बार कटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हर आधे घंटे पर ट्रिपिंग, दिन भर में 12 बार कटी बिजली
विज्ञापन
हर आधे घंटे पर ट्रिपिंग, दिन भर में 12 बार कटी बिजली
जौनपुर। जिले में हो रही मनमानी बिजली की ट्रिपिंग से जनता परेशान है। लो वोल्टेज व ओवरलोडिंग से हो रही बिजली कटौती से गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। मंगलवार की देर रात 12 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक 10-10 मिनट के लिए 10 बार ट्रिपिंग हुई। इससे रात भर लोगों की नींद हराम हो गई।
बुधवार दिन में हर आधे घंटे के अंतराल पर दिन भर में 12 बार बिजली गुल हुई। बिजली निगम शहर में 22 घंटे तो गांव में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति का दावा करता है लेकिन शहर में 22 के बजाय 16 घंटे तो गांव में 18 के बदले 9 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। कुल मिलाकर शहर में 6 घंटे व गांव में 9 घंटे बिजली कटौती हो रही है। किसान समय पर अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, इससे फसलें सूख जा रही हैं। बारिश न होने से लो वोल्टेज की समस्या आम जनमानस सहित किसानों के लिए मुसीबत बनी है। अधीक्षण अभियंता मुकेश बाबुल ने बताया कि रात में ओवरलोडिंग और लोकल फाल्ट के कारण ट्रिपिंग हो रही है। हालांकि इसे जल्द से जल्द ठीक कराया जा रहा है। शहर में ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का काम चल रहा है। जल्द ही समस्या दूर होगी।
ट्रांसफार्मर जलने से दो दिन से 100 घर अंधेरे में-मड़ियाहूं। मई डीह गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर सोमवार को जल गया। बिजली ठप होने से गांव के 100 घर अंधेरे में हैं। बिजली नहीं होने से लोग जहां गर्मी में बेहाल हैं वहीं पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी मडियाहू से की। उन्होंने तत्काल एसडीओ को ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने का निर्देश दिया है। सडीओ विद्युत सौरभ ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक ट्रांसफाॅर्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सात साल पहले लगे बिजली के खंभे पर नहीं दौड़ा तार -महराजगंज । महराजगंज के बदलापुर तहसील से सटे डड़वा ग्रामसभा के निषाद बस्ती आज भी ढिबरी युग में। इस गांव में सात साल पहले बिजली लगाने के लिए बिजली के खंभे लगा दिए गए, लेकिन जिम्मेदारों की सुस्ती से आज गांव में बिजली नहीं पहुंच सकी है। तार-ट्रांसफाॅर्मर लगाना ही विभाग भूल गया। इस समस्या के प्रति न तो जनप्रतिनिधि सुध ले रहे न तो प्रशासन ।
निषाद बस्ती में बिजली नहीं होने से करीब 40 घरों में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। गर्मी व उमस में सबसे ज्यादा दिक्कतें बच्चों व महिलाओं को हो रही है। बिजली न रहने से इस बस्ती में सिंचाई के लिए डीजल इंजन का सहारा लेना पड़ता है। इससे किसानों को अधिक खर्च वहन करना पड़ रह है। ग्रामीण राजाराम निषाद , राजेश निषाद आदि ने बताया कि इस समस्या की शिकायत वर्तमान बदलापुर विधायक से की गई बावजूद सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। इसके अलावा संपूर्ण समाधान दिवस बदलापुर में सामूहिक प्रार्थना पत्र भी दिया गया, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान हुआ। ग्रामीण सभाजीत निषाद, रामकरन, जियालाल निषाद, माता प्रसाद, सुनील निषाद, लाल बहादुर निषाद, राजनाथ निषाद, संजय निषाद, विशेष नाथ निषाद, संजू देवी, राधिका देवी, उर्मिला देवी ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस बस्ती बिजली व्यवस्था कराने की मांग की है। महराजगंज प्रभारी एसडीओ एसके पटेल ने बताया कि निषाद बस्ती में बिजली की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कतें हो रही हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द यहां बिजली की व्यवस्था कर दी जाएगी।