फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tricolor hoisted with pride, saluted the martyrs

शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

Wed, 17 Aug 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted with pride, saluted the martyrs
्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज कॉलेज में झंण्डा फहराते शिक्षक व शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में तिरंगा ध्वज लहराए गए। शहीदों की शौर्य गाथा गाई गई। राष्ट्रगान गूंजता रहा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय परिसर से जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनक कुमारी इंटर कॉलेज और जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं के विद्यार्थी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, विकास भवन पर सीडीओ सीलम साई तेजा, पुलिस ऑफिस पर एसपी अजय कुमार साहनी ने ध्वजारोहण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विवेक विक्रम ने बताया कि घर-घर तिरंगा पहुंचाया गया। कलेक्ट्रेट में वृक्षारोपण ने सबसे कर्त्तव्य का निर्वहन करने की अपील की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश ने स्वतंत्रता संग्राम की चर्चा की। संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर झंडा फहराया गया। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, संतोष सिंह, राकेश वर्मा ब्लाक प्रमुख संजय सिंह आदि उपस्थित रहें।भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव महावीर कॉन्वेंट स्कूल नखास में झंडा फहराया। पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, अवधेश गिरी शरद साहू, सतेंद्र अग्रहरि, शिव जायसवाल, डॉ गौरव मौर्या मौजूद रहे। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ भवन पर अध्यक्ष समर बहादुर यादव, क्लेम ट्रिब्यूनल में जज भूदेव गौतम ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र के गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ रोशन जमीर के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने ध्वजारोहण किया। पालिकाध्यक्ष व ईओ मीनाक्षी चतुर्वेदी ने सभासदों व हाईस्कूल, इंटर मीडिएट के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा प्रभात फेरी निकाली गई। अपना दल यस पार्टी कार्यालय वाजिदपुर राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव, जौनपुर प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन ने नव दुर्गा मंदिर, सदभावना पुल ने ध्वजारोहण किया। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज ने ृद्धा आश्रम प्रेम राजपुर में भोजन कराया गया व भोजन उपरांत सभी वृद्ध जनों को फल वितरित किया गया। सिकरारा ब्लाक पर क्षेत्र प्रमुख संजय सिंह व बीडीओ अस्मिता सेन ने ध्वजारोहण किया। बदलापुर तहसील भवन पर उप जिलाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने इंदिरा चौक में 121 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया। लेफ्टिनेंट सुनील कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने तिरंगे को सलामी दी। नेवढ़िया क्षेत्र के बासापुर गांव स्थिति क्रीड़ा केंद्र मैदान में बासापुर मुम्बई मित्र मंडल की तरफ से पूर्व प्रवक्ता ओंकारनाथ दुबे ने ध्वजारोहण किया।

हाफ मैराथन में भाग लिया युवकों ने
सिकरारा। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नेतृत्व में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। धनंजय सिंह और सीआरओ रजनीश राय ने झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। बीच प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, प्राधानाचार्य सत्य प्रकाश सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह व उनके बड़े भाई धीरू सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अरुण सिह दिनेश सिंह, प्रदीप सिंह, विनय सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed