फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tribute to Parasnath by winning the Malhani Vis by-election

मल्हनी विस उपचुनाव जीतकर पारसनाथ को श्रद्धांजलि दें

Fri, 18 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tribute to Parasnath by winning the Malhani Vis by-election
सपा के मलहनी विधायक स्व पारसनाथ यादव के आवास पर मल्हनी उपचुनाव के मद्देनजर आयोजित बैठक में प्रदे? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मल्हनी विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए विधानसभा कमेटी और सेक्टर व बूथ अध्यक्षों को वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। सपा नेता लकी यादव के जौनपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है। देश की अर्थव्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। बेरोजगारी की समस्या से नौजवान जूझ रहे हैं। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। आए दिन हत्या, लूट की घटनाएं हो रही हैं। विपक्ष के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे थोपे जा रहे हैं। उपचुनाव में पूरी प्रतिष्ठा लगी है। सामाजिक न्याय के अग्रदूत पारसनाथ को मल्हनी उपचुनाव जीतकर श्रद्धांजलि दें। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, सपा नेता लकी यादव, महासचिव हिसामुद्दीन, उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल,रुक्सार अहमद,रामधारी पाल, सोचन विश्वकर्मा राजन यादव, राजनाथ यादव, राहुल त्रिपाठी, महेंद्र यादव, गाटर यादव, आरबी यादव, हृदयनरायण, संघर्ष यादव, बच्चा यादव, निजामुद्दीन, जेपी यादव, रामधारी पाल, गुलाब तिवारी आदि उपस्थित रहे। लकी यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed