फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tribute paid to tourists killed in terrorist attack in Pahalgam

Jaunpur News: पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 24 Apr 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to tourists killed in terrorist attack in Pahalgam
जौनपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों और सुरक्षाकर्मियों की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जुलूस निकालकर घटना की निंदा की गई। साथ ही लोगों ने आतंकी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हम हिंदुस्तानी परिवार की संयुक्त पहल पर श्रद्धांजलि सभा हुई। छात्रों ने शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भारत जैसे शांतिप्रिय देश में इस प्रकार की आतंकी घटनाएं न केवल देश की सुरक्षा के लिए चुनौती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द पर भी गंभीर आघात पहुंचाती हैं। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। सभी ने यह प्रण लिया कि आतंक के विरुद्ध देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए वे हर स्तर पर अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शशिकांत यादव ने कहा कि यह वक्त केवल दुख व्यक्त करने का नहीं, बल्कि एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़े होने का है। इस मौके पर प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. राम नारायण, डॉ. एसपी तिवारी, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. अवधेश मौर्य, उपस्थित रहे। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा कर पहलगाम हुए आतंकी हमले की निंदा की। दो मिनट का मौन रह कर हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। काॅलेज प्रबंधक डाॅक्टर कादिर खान ने कहा की देश के प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री से अपेक्षा है कि इस हत्या का वे जवाब आतंकियों को उन्हीं की भाषा में देंगे। इस कायराना हरकत से माताओं ने बेटे तो, किसी ने पति तो किसी ने भाई खो दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅक्टर नासिक खान ने कहा की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला करके माहौल खराब करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी भारतीय सेना इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। मृतक के परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें। जौनपुर पत्रकार संघ ने अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम के नेतृत्व में आतंकी हमले में मारे गए 28 पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शशिमोहन सिंह क्षेम ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है।

इस मौके पर चंद्र प्रकाश शुक्ल, रामश्रृंगार शुक्ल गदेला, लोलारख दूबे, डा. मधुकर तिवारी, रामदयाल द्विवेदी, शशिशेखर सिंह, विनोद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed