फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Treasure came out From ground gold coins found During excavation in Jaunpur police took possession

बंजर जमीन से निकला 'खजाना': जौनपुर में खोदाई के दौरान तांबे के लोटे में मिले सोने के सिक्के, पुलिस ने कब्जे में लिया

Sun, 17 Jul 2022 02:39 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Jul 2022 02:39 PM IST
सार

मछलीशहर नगर के कजियाना मोहल्ले में शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। इस दौरान मजदूरों को एक तांबे का लोटा मिला जिसमें सोने के सिक्के थे। 

विज्ञापन
Treasure came out From ground gold coins found During excavation in Jaunpur police took possession
मजदूरों से बरामद सोने के सिक्के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मछलीशहर के कजियाना मोहल्ला में मजदूरों की आंखें तब चमक उठीं जब जमीन खोदाई के दौरान एक तांबे के लोटे में सोने के सिक्के मिले। हालांकि उन्होंने इस बात की भनक किसी को नहीं लगने दी। किसी तरह जानकारी के बाद पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में ले लिया है। सभी सिक्के अंग्रेजी हुकूमत के समय के हैं। मजदूरों से पूछताछ जारी है। कुछ मजदूर फरार हैं।

विज्ञापन


मछलीशहर पुरानी बाजार की नूरजहां पत्नी इमाम अली राइन कजियाना मोहल्ले में रहती हैं। मकान के पीछे शौचालय निर्माण के लिए गड्ढे की खोदाई बीते मंगलवार को हो रही थी। राजाबाबू और उसके पांच साथी काम कर रहे थे। करीब ढाई फीट भूमि खोदने के बाद एक बर्तन खनखना उठा। देखा तो वो तांबे का लोटा था। खोलने पर उसमें सोने के सिक्के दिखे।
विज्ञापन


पहले तो भूत प्रेत के डर से उसे फेंक दिया, मगर फिर मजदूरों का मन बदला और जेब में सिक्के भरकर चले गए। इस बात की भनक उन्होंने किसी को भी नहीं लगने दी। घंटे भर बाद वो मौके पर पहुंचे और गड्ढे की खोदाई में जुट गए। इधर, नूरजहां के  बेटे को किसी मजदूर ने सोने के सिक्के मिलने वाली बात बता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तांबे के लोटे में थे कितने सिक्के, अबतक 10 बरामद

इसके बाद नूरजहां के बेटे ने काम कर रहे मजदूरों से सिक्के मांगे उसे एक सिक्का दिया गया। शाम होते-होते घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक मौके पर पहुंचे। नूरजहां  के पुत्र के साथ मजदूरों के पास गए। मजदूरों ने पहले तो ऐसी किसी घटना से इनकार किया मगर पुलिस ने सख्ती बरती तो उन्होंने सोने के सिक्के मिलने की बात स्वीकार की।

मजदूरों ने पुलिस को सोने के 9 सिक्के दिए। इस प्रकार कुल 10 सिक्के पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। तांबे के लोटे में कितने सिक्के थे ये अभी तक साफ नहीं है।  पुलिस मजदूरों से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने कहा कि मैं मौके पर गया था। मजदूरों से संपर्क किया गया तो कुल 10 सिक्के मिले। सभी सिक्कों को सरकारी खजाने में जमा कर दिया गया है। मजदूरों से पूछताछ जारी है। 

कजियाना मोहल्ले से है रईस परिवारों का ताल्लुक

मछलीशहर कजियाना मोहल्ले में पुराने जमाने के रईसों की हवेली थी। अब इस परिवार के लोगों का खंडहर ही बचा है। ऐसे ही एक मकान का हिस्सा एक गरीब परिवार ने ले रखा था। उसी जमीन के एक हिस्से में शौचालय की टंकी बनवाने के लिए खोदाई कराई गई। जिसमें ढाई फीट खोदने के बाद मजदूरों को तांबे के लोटे में सोने के सिक्के मिले।

पुरातत्व विभाग करेगा जांच

सीओ अतर सिंह ने बताया कि खोदाई के दौरान कुछ पीली धातु मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस को 9 पीली धातु और दो सिक्कों को पिघलाकर एक बटन नुमा सिक्का मिला है। जिसे कब्जे में लेकर में लेकर 16 जुलाई को पुरातत्व विभाग को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed