फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traveling on the highway is risky, there are flaws on every step

जोखिम भरा है हाईवे पर सफर, कदम कदम पर हैं खामियां

Wed, 14 Jul 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Traveling on the highway is risky, there are flaws on every step
जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ फोरलेन पर सफर किसी जोखिम से कम नहीं है। तमाम खामियों को दूर किए बिना ही हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया है। सड़क के दोनों लेन पर दोनों दिशा से वाहन फर्राटे भरते हैं। एक लेन से दूसरे लेन पर डायवर्जन वाले स्थान पर भी या तो संकेतक बोर्ड नहीं लगे हैं या लगे भी हैं तो उनमें कई तरह की खामियां हैं। ऐसे में इस हाईवे पर जान जोखिम में डालकर लोग सफर करने को विवश हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर आए दिन हो रहे सड़क हादसे के लिए काफी हद तक सड़क की खामियां भी जिम्मेदार हैं। अधूरे फोरलेन को यातायात के लिए खोल दिया गया है। जौनपुर में वाराणसी की सीमा से लेकर सुल्तानपुर सीमा तक फोरलेन का निर्माण अभी अधूरा है, लेकिन अधूरी सड़क पर ही छोटे-बड़े वाहन दौड़ रहे हैं। सड़क पर कहीं नाली का काम अधूरा है तो कहीं डिवाइडर का निर्माण भी नहीं हो सका है। फोरलेन जहां घनी आबादी से होकर गुजरा है, वहां भी कोई संकेतक बोर्ड नहीं लगा है। कुल्हनामऊ से बदलापुर के बीच सड़क के दोनों लेन का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन यहां दोनों लेन पर दोनों दिशा से वाहन दौड़ते हैं। सिरकोनी के हौज से लेकर वाराणसी की सीमा पर स्थित लहंगपुर तक दोनों लेन पर दोनों दिशाओं से वाहन फर्राटे भरते हैं। फोरलेन पर एक तो ओवरस्प़ीड पर कोई नियंत्रण नहीं है, दूसरे सड़क निर्माण में बरती गई खामियों के चलते आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed