फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Training will enhance the skills of workers, will play an important role in nation building: Trimbak Tripathi

प्रशिक्षण से निखरेगा कार्यकर्ताओं का कौशल, देश निर्माण में अहम होगी भूमिका : त्रयंबक त्रिपाठी

Sun, 24 May 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Training will enhance the skills of workers, will play an important role in nation building: Trimbak Tripathi
भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। पार्टी - फोटो : झुसला वृद्ध राजवीर सिंह परिजन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर के एक हाॅल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के बूथ प्रबंधन और हमारी कार्य पद्धति विषय पर चर्चा हुई। राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन की बारीकियों और डिजिटल युग में बूथ को मजबूत करने के गुर सिखाए। मुख्य वक्ता श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। बूथ जीता, तो चुनाव जीता के मूल मंत्र को दोहराते हुए कहा कि चुनाव की वास्तविक लड़ाई बूथ स्तर पर ही लड़ी और जीती जाती है। कार्यकर्ता अपने बूथ का सेनापति है। पंच परमेश्वर और बूथ समिति का सशक्तिकरण प्रत्येक बूथ पर पंच परमेश्वर है। पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास केवल सत्ता प्राप्ति का इतिहास नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, वैचारिक निष्ठा और अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग-तपस्या की गाथा है। कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि जब देश में कश्मीर में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान की व्यवस्था थी, तब डॉ. मुखर्जी ने अपना बलिदान देकर देश की अखंडता की नींव रखी थी। पूर्व जिलाध्यक्ष गाजीपुर सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम के संकल्प को लेकर चलने वाला एक सांस्कृतिक और वैचारिक आंदोलन है हमारा वैचारिक अधिष्ठान एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर आधारित है। इसका प्रतिपादन श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया था। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश सह संयोजक त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण की परंपरा संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के भीतर राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने की कार्यशाला है। वैचारिक ऊर्जा और सांगठनिक कौशल को अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि इस दो दिवसीय वर्ग में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने भाजपा के इतिहास, विकास, वैचारिक अधिष्ठान और कार्यपद्धति को गहराई से समझा है। इस प्रशिक्षण का वास्तविक लाभ तब दिखेगा जब प्रत्येक शिक्षार्थी कार्यकर्ता अपने बूथ और शक्ति केंद्र पर जाकर नए उत्साह के साथ काम करेगा। संचालन जिला प्रशिक्षण प्रमुख सुशील उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed