फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trailer driver absconded after selling 820 bags of cement

Jaunpur News: ट्रेलर चालक 820 बोरी सीमेंट बेचकर फरार

Wed, 25 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Trailer driver absconded after selling 820 bags of cement
धर्मापुर। केराकत के एक ट्रेलर चालक की ओर से 17 जून को प्रयागराज से बिहार के लिए 820 बोरी सीमेंट ले जा रहा था। उसने आजमगढ़ के बरदह में वाहन खड़ा करके सीमेंट बेचकर फरार हो गया। ट्रेलर मालिक की तहरीर पर केराकत कोतवाली में मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया। गौराबादशाहपुर के बघंदरा गांव निवासी नीरज यादव ट्रेलर चलवाते हैं। केराकत निवासी चालक रवि पाल 17 जून को प्रयागराज से ट्रेलर पर 820 बोरी सीमेंट लोडकर बिहार के लिए निकला था। गंतव्य तक न पहुंच पाने पर जब वहां के व्यापारी ने नीरज से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने ट्रेलर चालक रवि पाल की खोजबीन शुरू की। तब मोबाइल स्विच ऑफ मिला। आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के गोडहरा बाजार में खड़े लावारिस ट्रेलर की सूचना मिली। पुलिस ने कब्जे में लेकर छानबीन की तो पता चला कि ट्रेलर गौराबादशाहपुर के बगंधरा गांव के नीरज यादव का है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक केराकत अवनीश राय ने बताया कि ट्रेलर मालिक नीरज यादव की तहरीर पर केराकत थाना क्षेत्र के पचवर गांव निवासी रवि पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed