फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trailer and car collide, two youths from Pratapgarh injured

Jaunpur News: ट्रेलर और कार की टक्कर, प्रतापगढ़ के दो युवक घायल

Sun, 01 Mar 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Trailer and car collide, two youths from Pratapgarh injured
बदलापुर कस्बे के राम जानकी तिराहे पर ट्रेलर व कार की ​​भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत-संव
बदलापुर (जौनपुर)। कस्बे के रामजानकी तिराहे पर शनिवार रात एक अनियंत्रित ट्रेलर और कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुराने हाईवे से एक ट्रेलर कस्बे के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर चढ़ रहा था। इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा निवासी दीपक सिंह (35) और अमित पांडेय (36) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया है। बदलापुर प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया है। पुलिस ने घायलों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed