फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traffic jam remains in the city due to road traders

पटरी व्यवसायियों के कारण शहर में रहता है जाम

Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam remains in the city due to road traders
पटरी व्यवसायियों के कारण शहर में आए दिन जाम लगता है। शहर के प्रमुख बाजारों में सड़क किनारे दुकान लगाकर सामान बेचे जाने के कारण दिन में हर समय शहर के प्रमुख बाजारों में जाम की समस्या पैदा होती रहती है। जाम के कारण शहरवासियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उधर, जिम्मेदार जाम की समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

सवा तीन लाख की आबादी वाले शहर के ओलंदगंज, कोतवाली, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, सिपाह, पालिटेक्निक, लाइन बाजार, सब्जी मंडी व नईगंज आदि प्रमुख बाजारों में सड़कों पर पटरी, ठेला व खोमचे वालों का कब्जा रहता है। वे सड़क किनारे दुकान लगाकर सामान बेचते हैं। वर्तमान में शहर में एक हजार से अधिक ठेले व खोमचे वालों सहित पटरी व्यवसायी हैं। सबसे अधिक दिक्कत सुबह व शाम के समय होती है, जब ठेले पर सब्जी बेचने वालों की भीड़ सड़कों पर पहुंच जाती है। इन ठेले वालों का तकरीबन सड़कों के दोनों तरफ कब्जा हो जाता है। इससे जाम की समस्या बढ़ जाती है। लोग काफी देर तक परेशान होने के बाद जाम से निकल पाते हैं। इसकी कई बार शहर के लोग जिम्मेदारों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अभी तक इस समस्या के निदान के लिए ठोस कदम नहीं उठा सके हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि रेहटी सहित ठेले खमोचे वालों को दुकान लगवाने के लिए जगह का चयन किया जा रहा है। शीघ्र ही जगह का चयन कर उसे वेंडिंग जोन बनाकर रेहटी सहित ठेले -खमोचे वालों को दुकान लगवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed