फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traffic jam caused by five tailors standing outside the RTO office, accused of demanding a bribe of 50 thousand

Jaunpur News: एआरटीओ कार्यालय के बाहर पांच टेलर खड़ा करके लगाया जाम, 50 हजार घूस मांगने का आरोप

Fri, 21 Aug 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam caused by five tailors standing outside the RTO office, accused of demanding a bribe of 50 thousand
एआरटीओ कार्यालय के सामने खड़े टेलर। संवाद
जौनपुर। एआरटीओ कार्यालय में वाहन पंजीकरण प्रक्रिया में देरी और 50 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाते हुए मड़ियाहूं बाजार के विनय सिंह ने शुक्रवार को हंगामा किया। दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने अपने पांच नए टेलर एआरटीओ कार्यालय के मुख्य गेट के सामने खड़े कर दिए। इससे करीब दोपहर डेढ़ बजे तक यातायात बाधित रहा। एआरटीओ कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप था कि प्रति गाड़ी 10 हजार रुपये पंजीकरण के नाम पर कार्यालय के कर्मचारी मांग रहे हैं। हालांकि, स्थिति को भांपते हुए आरआई अशोक यादव ने पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करा दी है। उन्होंने उच्चअधिकारियों से बातचीत करके फाइल बाबू गणेशदत्त से लेकर दूसरे बाबू को अलॉट कर दिया है।
विज्ञापन

विनय सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपने पांच नए टेलर के पंजीकरण के लिए दस्तावेज एआरटीओ कार्यालय में बीते 14 अगस्त को जमा किए थे। सात दिन बाद 21 अगस्त को भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। वाहन मालिक ने पंजीकरण बाबू गणेशदत्त पर प्रत्येक वाहन के पंजीकरण के लिए 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। रुपये नहीं देने पर फाइल चार दिन से लंबित रखा गया है। पंजीकरण नहीं होने से उनकी गाड़ियां खड़ी हैं। इस कारण वे बैंक से लिए गए तीन करोड़ रुपये के ऋण की किश्त नहीं जमा कर पा रहे हैं। एआरटीओ अजीत सिंह ने बताया कि वाहन मालिक विनय सिंह का आरोप गलत है। वे दबाव बना रहे हैं कि ट्रक में माल लोड करने की क्षमता 52 से 55 टन कर दी जाए।
विज्ञापन

वाहन मालिक इसलिए बिहार प्रदेश में कराते हैं पंजीकरण
मड़ियाहूं निवासी वाहन मालिक विनय सिंह ने बताया कि वे साल 1996 से ट्रक चलवा रहे हैं। उनके पास वर्तमान में 20 ट्रक है। एआरटीओ कार्यालय के लोगों के इसी रवैये के कारण लोग वाहनों का पंजीकरण बिहार से कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआई ने कहा- बाबू हाईकोर्ट तो एआरटीओ गए हैं लखनऊ
जिस रजिस्ट्रेशन बाबू गणेशदत्त पर घूस मांगने का आरोप वाहन मालिक ने लगाया है, वे इस समय कार्यालय में मौजूद नहीं हैं। इस कारण वाहन मालिक के आरोपों पर विभागीय पक्ष सामने नहीं आ सका है। आरआई अशोक यादव ने बताया कि पंजीकरण बाबू गणेशदत्त हाईकोर्ट गए हैं। एआरटीओ अजीत सिंह लखनऊ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article