फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traffic affected due to fall of rosewood tree on the middle of the road

Jaunpur News: बीच सड़क पर शीशम का पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित

Mon, 03 Jul 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Traffic affected due to fall of rosewood tree on the middle of the road
वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सरोखनपुर गांव के पास बीच सड़क पर शीशम का पेड़ गिरने से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। घटना सोमवार अलसुबह की है।
विज्ञापन

इस दौरान पेड़ बिजली के तार पर गिरने के कारण तार टूटने से 11 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। यातायात की स्थिति यह रही कि भारी वाहन बदलापुर के इंदिरा चौक से फोरलेन होते हुए जौनपुर व जौनपुर से सुल्तानपुर की ओर जाने वाले वाहन सीधे फोरलेन से इंदिरा चौक होकर पार कराए गए हैं। तेज बारिश के कारण सोमवार की सुबह एक बजे शीशम का पेड़ उत्तरी पटरी पर बिजली का तार तोड़ते हुए सड़क पर बीचो-बीच गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने हमराही सिपाहियों के साथ यातायात व्यवस्था को संचालित करने के लिए रूट डायवर्ट कर दिया। सुबह करीब आठ बजे वन कर्मी मौके पर पहुंचकर पेड़ को सड़क पर से काटकर अलग किए, जिससे यातायात बहाल हो सका। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि यातायात अवरुद्ध नहीं होने पाया। रूट डायवर्जन कर यातायात सही ढंग से संचालित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed