फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traders Electrical Substation hoop

व्यापारियों ने विद्युत उपकेंद्र घेरा

Tue, 15 Sep 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 15 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Traders Electrical Substation hoop
बिजली समस्या से परेशान लोगों ने सोमवार को सिंगरामऊ और खुटहन विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। खुटहन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नो तो सिंगरामऊ में व्यापारियों ने अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन


दोनों स्थानों पर एसडीओ के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। सिंगरामऊ के व्यापारियों ने सुबह दूकान बंद कर बिजली दुव्र्यवस्था के खिलाफ जुलूस निकाला। जुलूस के साथ व्यापारी हरिहरपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


एसडीओ विद्युत एसके प्रजापति ने एक महीने के अंदर समस्या दूर करने का भरोसा दिया तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर कुंवर मृगेंद्र सिंह, कैप्टन रामगुन मिश्र, लक्ष्मीकांत मिश्र, बद्रीनारायण शास्त्री, ओंकारनाथ मिश्रा, कमलेश यादव प्रधान,
विज्ञापन
विज्ञापन


 वीरेंद्र कुमार यादव, सूर्य भूषण तिवारी, गुड्डू सिंह आदि मौजूद थे। उधर खुटहन विद्युत उपकेंद्र पर कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। राकेश मिश्र ने कहा कि लो वोल्टेज के चलते धान की


 सिंचाई नहीं हो पा रही है। अपनी मांग से संबंधित पत्रक जेई को सौंपा। एसडीओ विद्युत आरके कुश्वाहा के आश्वासन प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर  परवेज अहमद, ब्रजेश उपाध्याय, विकास उपाध्याय , चंद्रशेखर तिवारी, अशुतोष, बिंदू केवट, सुधाकर शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed