जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को जन सुनवाई कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दुकानों का समय एक घंटा और बढाने तथा चश्में की दुकानों को प्रतिदिन खोलने की अनुमति देने की मांग की। जिस पर डीएम ने कहा कि मांगो पर विचार की निर्णय लिया जाएगा।
डीएम ने कहा कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराएं। उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। चाय के दुकानदारों को सुबह 10 से लेकर अपराह्न 5 बजे के बीच दुकान खोलने का निर्देश दिया। होटल व रेस्टोरेंट के मालिकों को अपराह्न 5 बजे के बाद होम डिलीवरी करने की छूट दी। सीआरओ डॉ. सुनील कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे दुकानदार जिनके घर का कोई भी सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो, वह अपनी दुकान नहीं खोलने पाए। टीम बनकर इसकी जांच की जाए। बिना मास्क कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकले। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने चश्मे की दुकान को प्रतिदिन व बकरीद को देखते हुए मीट-मुर्गा की दुकानों को खोलने की अनुमति देने की मांग की। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, महामंत्री आरिफ हबीब, अरुण शुक्ल, संजय कुमार सिंह, आलोक रंजन सिन्हा, स्वतंत्र साहू, मनोज श्रीवास्तव डब्बू, अरविंद बैंकर, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।