फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tractor trolley overturned in canal, two dead including driver

नहर में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक समेत दो की मौत

Sun, 07 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturned in canal, two dead including driver
खुटहन के बनुआडीह गांव में पलटा ट्रैक्टर। - फोटो : JAUNPUR
खुटहन। थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव के पास नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। सुबह उनका शव नहर में पाया गया। काफी प्रयासों के बाद शिनाख्त कर सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के निरहामदापुर निवासी इरफान (25) की तिघरा गांव में ससुराल है। वह यहीं रहकर विनोद यादव के बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करता था। शनिवार की रात मोजीपुर निवासी रुदल उर्फ सर्वजीत पाल (23) को लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से सीमेंट लाने शाहगंज गया था। सीमेंट न मिलने पर देर रात दोनों लौट रहे थे। बनुआडीह के पास नहर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर में दबकर इरफान और चालक रुदल की मौत हो गई। रात भर उनका शव मौके पर पड़ा रहा। सुबह गांव के लोग नहर किनारे गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त की। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इरफान के परिवार में पत्नी और डेढ़ साल का पुत्र है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हादसे ने छीन लिया दो परिवारों का सहारा
खुटहन। बनुआडीह गांव में शनिवार की रात हादसे ने दो परिवारों का सहारा छीन लिया। बूढ़े बाप के कंधे पर जवान बेटे की मौत का बोझ था तो मासूम बेटे के सामने पिता का शव रखा था। हृदय विदारक मंजर को देख सबकी आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के निरहामदापुर गांव निवासी मोहम्मद इरफान वर्षों से अपनी ससुराल तिघरा में रह रहा था। यहीं बाजार में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी गुन्नाज और एक डेढ़ वर्ष का पुत्र भी है। पति का साथ छूटने के बाद से गुन्नाज बेसुध थी। मासूम बेटे को गोद में दबाए वह शव के पास बैठकर बिलख रही थी। रोते-रोते उसकी आंखों के आंसू भी सूख गए थे। परिवार और पास-पड़ोस के लोग नियति का खेल बताकर दिलासा देने में लगे थे। पिता की मौत से बेपरवाह डेढ़ वर्षीय पुत्र मां के सीने से लगा हुआ हर किसी को कौतूहल भरी निगाहों से देख रहा था। कभी वह रोने लगता तो अन्य लोग उसे बहलाने में लगे जाते। उधर, मोजीपुर गांव निवासी रुदल उर्फ सर्वजीत पाल की मौत ने भी उसके स्वजनों को तोड़कर रख दिया। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर रुदल अभी अविवाहित था। मां का निधन बचपन में ही हो चुका था। पिता रामअजोर भी वृद्ध हो चले हैं। तीनों पुत्र मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। रुदल भी तीन वर्षों से उसी दुकान पर रहकर काम करता था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed