{"_id":"698635ae3dccb7e25b0976c4","slug":"tractor-trolley-collides-with-car-one-teenager-killed-nine-injured-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-149118-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में भिडंत, एक किशोर की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में भिडंत, एक किशोर की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
कोतवाली क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव स्थित हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात करीब कार और ट्रैक्टर ट्राॅली में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रॉली पर सवार एक किशोर की मौत हो गई, वहीं नौ लोग घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी मधुबन गौतम बैंड पार्टी चलाते हैं। वह सुजानगंज से एक शादी समारोह से बैंड बजाकर अपनी पार्टी के साथ वापस ट्रैक्टर ट्राॅली पर सवार होकर घर लौट रहे थे। घर से महज आठ सौ मीटर पहले पूरामुकुंद गांव के पास कार और ट्रैक्टर ट्राॅली में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार सक्षम गौतम (15) की माैके पर ही मौत हो गई। वहीं अमरजीत (39), मधुबन (60), नन्हे (32), मनीष (28), इरफान (14) और प्रदीप गौतम (30) निवासी फत्तूपुर बदलापुर घायल हो गए। कार सवार मनीष यादव (18 )निवासी अशोधन सिधौली सीतापुर, आशुतोष तिवारी (22) निवासी दरगोदवा कोतवाली देहात गोंडा व रहमत (25) निवासी दुर्वादपुर सम्मनपुर आंबेडकर नगर को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसा कार के गलत दिशा से आने के कारण हुआ। तहरीर मिलते ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों वाहनों को हाइवे से हटवाकर किनारे कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
दोनों गाड़ियों को देख लोग पूछते रहे हादसे में कितने मरे...
बदलापुर क्षेत्र के पुरामुकुंद गांव में हुई सड़क दुर्घटना में दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चिपक गई है। इसे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की गति बहुत तेज रही होगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार डिवाइडर के ऊपर से आकर भिड़ी है। दोनों वाहनों की हालत देखकर राहगीर माैके पर माैजूद लोगों से पूछ रहे थे हादसे में कितने लोग मरे हैं कहां के थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
समय से हुआ राहत बचाव, बच गई एक को छोड़ सभी की जान
दुर्घटना होते ही चीख पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर सवार लोगों का घर नजदीक होने के चलते ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई थी। सीधे लोग घटना स्थल की ओर चल पड़े जहां मंजर देख राहत व बचाव में जुट गए। घायलों को अस्पताल भेजवाते हुए कार सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि समय से राहत बचाव का कार्य हुआ, जिससे एक किशोर को छोड़ सभी की जान बचा ली गई।