फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tourists' car collides with an auto parked on the roadside

Jaunpur News: दर्शनार्थियों की कार सड़क किनारे खड़े ऑटो में भिड़ी

Tue, 18 Feb 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tourists' car collides with an auto parked on the roadside
खेतासराय। अयोध्या से काशी जा रहे दर्शनार्थियों की कार सोमवार की भोर में कस्बे में सड़क किनारे खड़े ऑटो से भिड़ गई। ऐसे में ऑटो एक दीवार को तोड़ते हुए बगल के मकान में घुस गया। कार में आगे बैठे दोनों लोग एयरबैग के चलते बाल बाल बच गए। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद मोहल्ला निवासी अमित त्यागी अपनी कार से माता-पिता, पत्नी और एक बच्चे के साथ अयोध्या दर्शन गए थे। वहां से फिर वाराणसी जा रहे थे। कार कस्बे के जोगियाना मोहल्ले में सोमवार की भोर में तीन बजे सड़क पर खड़े ऑटो से भिड़ं गई। कार की स्पीड इतनी तेज थी की ऑटो बगल में रमेश मौर्य के मकान की दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गई।
विज्ञापन

दरअसल जोगियाना मोहल्ले में सड़क के बाएं तरफ चिराग जोगी की ऑटो रोज की तरह खड़ा था। ठीक उसके दूसरी पटरी पर दाएं तरफ फुतुंगू जोगी का ऑटो भी खड़ा था। इस दौरान जौनपुर की तरफ से शाहगंज जा रहे डंपर की तेज रोशनी से कार चालक की आंखें चुंधियां गईं और वह बाएं खड़े ऑटो में कार लेकर भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामाश्रय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को कारसे सुरक्षित निकलवा कर उनके सामान और गाड़ी को थाना परिसर में ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed