फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Took shelter at the dhaba to spend the night, the dead body was found hanging in the noose

रात गुजारने के लिए ढाबे पर ली पनाह, सुबह फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 08 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Took shelter at the dhaba to spend the night, the dead body was found hanging in the noose
मुंगराबादशाहपुर। रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर इटहरा गांव स्थित ढाबे में शनिवार की रात पनाह लेने वाले युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटकता पाया गया। वह बिहार के बगहा का रहने वाला था। कई माह से घर से लापता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

हाईवे पर इटहरा गांव के पास राकेश यादव ढाबा चलाते हैं। शनिवार की रात एक युवक वहां पहुंचा। उसने अपना नाम नरेश राम, उम्र 35 वर्ष और बिहार के बगहा का निवासी बताया। रात गुजारने के लिए ढाबे पर पनाह मांगी। ढाबा संचालक ने इंकार किया तो युवक ने अपने घरवालों से बात कराई। फोन पर बातचीत में घरवालों ने बताया कि युवक कई महीनों से लापता था। आप उसे ढाबे पर रोककर रखिए, हम लोग सुबह तक आकर उसे ले जाएंगे। ढाबा संचालक ने युवक को वहीं रहने की अनुमति दे दी। रात में काम खत्म कर कर्मचारी भी सो गए। सुबह नींद खुली तो उसका शव ढाबे में ही छत पर बंधी बल्ली से रस्सी के सहारे लटक रहा था। सूचना पाकर मुंगराबादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को अवगत कराया। कुछ देर में परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि परिवारवालों ने पूछताछ में युवक को मानसिक रूप से बीमार बताया है। मामला आत्महत्या का है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed