फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tomorrow's woman will be empowered only when she is educated and healthy

कल की नारी तभी सशक्त होगी जब वह शिक्षित और स्वस्थ रहेंगी

Tue, 08 Mar 2022 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow's woman will be empowered only when she is educated and healthy
जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन का ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिटी स्टेशन स्थित श्री गुरुपद संभवराम एकेडमी विद्यालय में ब्रेकिंग द बायस विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया। विद्यालय में नारी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता करते हुए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का इंस्टॉलेशन तथा फ्री सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. सपना सिंह ने ब्रेकिंग द बॉयस विषयक गोष्ठी में अपने उद्बोधन में कहा कि सभी महिलाओं को समान हक एवं सम्मान, बिना शिक्षा के हासिल नहीं हो सकता। कल की नारी तभी सशक्त होगी, जब वह शिक्षित और स्वस्थ होगी। महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा ने सभी बालिकाओं को भेदभाव मिटाकर प्रत्येक क्षेत्र में समान अधिकार हासिल करने के लिए पूरी तन्मयता से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रबंधक रीना सिंह, तूलिका श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, शीला राय आदि ने विचार व्यक्त किए। सुजाता जायसवाल तथा विजय लक्ष्मी यादव ने बालिकाओं में फ्री सेनेटरी पैड नेपकीन का वितरण किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. पंकज सिंह ने सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नारी सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed