फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Today will be the farewell of Mother, the 22-foot queen will be immersed in Shakti Kund

Jaunpur News: आज होगी मां की विदाई, 22 फीट की महारानी का शक्ति कुंड में होगा विसर्जन

Tue, 20 Oct 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Today will be the farewell of Mother, the 22-foot queen will be immersed in Shakti Kund
राधा कोटा में बने दुर्गा पंडाल में स्थापित मां काली की प्रतिमा। संवाद
जौनपुर। जनपद में मंगलवार से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा। पहले दिन लगभग 1500 प्रतिमाओं और दूसरे दिन बुधवार को 1000 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शहर कोतवाली क्षेत्र की करीब 80 प्रतिमाएं गोमती नदी किनारे बनाए गए शक्ति कुंड में विसर्जित होंगी। इसके लिए सुरक्षा, निगरानी और रोशनी के इंतजाम किए गए हैं।फल वाली गली में स्थापित जिले की सबसे ऊंची 22 फीट की बड़ी महरानी की प्रतिमा क्रेन से उतारी जाएगी। शक्ति कुंड में प्लास्टिक की शीट बिछाकर गोमती नदी से पानी की व्यवस्था की गई है। विसर्जन के दौरान लोगों को नदी की ओर जाने से रोकने के लिए शक्ति कुंड और नव दुर्गा मंदिर की तरफ बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पहली बार सद्भावना पुल पर एक छोर से दूसरे छोर तक बैरिकेडिंग की गई है। विसर्जन स्थल की निगरानी के लिए 33 कैमरे लगाए गए हैं, जबकि कुंड के किनारे रोशनी के लिए 33 लाइटें लगाई गई हैं। नौ जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सात स्थानों से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
जौनपुर। दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर में भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 20 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से 21 अक्तूबर की रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, ऑटो, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों का डायवर्जन 20 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से 21 अक्तूबर की रात 11 बजे तक लागू रहेगा। यातायात निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि यह व्यवस्था सद्भावना पुल पर होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने और शहर को जाममुक्त रखने के लिए की गई है।
विज्ञापन


इन सात स्थानों से शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन

1. पचहटिया तिराहा

2. प्रसाद तिराहा
3. पकड़ी हाईवे अंडरपास

4. अलीगंज हाईवे तिराहा

5. जगदीशपुर चौराहा

6. चांदपुर हाईवे अंडरपास
7. कुत्तूपुर तिराहा

इन वाहनों को मिलेगी छूट

यातायात पुलिस के अनुसार, गैस, डीजल, पेट्रोल और चिकित्सा संबंधी आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भारी वाहनों की नो एंट्री से छूट दी गई है।
12 स्थानों से ऑटो-ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों का डायवर्जन

1. कुत्तूपुर तिराहा

2. विशेषरपुर चौराहा
3. सिपाह तिराहा (पुलिस चौकी से मानिक चौक की ओर)

4. जोगियापुर नीचे (प्रेमगढ़ा)
5. जेसीज चौराहा

6. वाजिदपुर तिराहा
7. पॉलीटेक्निक चौराहा

8. बदलापुर पड़ाव
9. मछलीशहर पड़ाव
10. शाहगंज पड़ाव 11. अटाला मस्जिद तिराहा

12. सुतरहट्टी तिराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed