फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Today we have to beat the heat, democracy has to win

Jaunpur News: आज गर्मी को हराना है, लोकतंत्र को जिताना है

Sat, 25 May 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Today we have to beat the heat, democracy has to win
जौनपुर। देश भर में छठवें चरण का चुनाव शनिवार को होगा। आज के दिन लोकतंत्र का महापर्व मनाया जाएगा। इस दौरान गर्मी, उमस और लू भी मतदाताओं का खूब इम्तिहान लेगी। ऐसे में जौनपुर जिले की जिम्मेदारी है कि गर्मी को चुनौती देते हुए पारे से दोगुनी संख्या में लोग घरों से निकलें और अपने अधिकार का प्रयोग कर अपने मन की सरकार बनाने में मदद करें।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीते सोमवार से लेकर जिले में पारा 40 के नीचे नहीं गया है। शनिवार को भी पारा 42 डिग्री से अधिक का तापमान रहने की संभावना है। इस दौरान चढ़ता हुआ पारा और लू मतदाताओं के लिए कड़ी चुनौती होगा। जिले के जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के 39.17 लाख मतदाताओं की जिम्मेदारी होगी कि वे मौसम का बहाना न बनाकर पारे से ज्यादा मतदान का जोश दिखाकर गर्मी को हराएं। आपका एक वोट आने वाले पांच वर्षों की दिशा तय करेगा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि 25 मई को तापमान 42 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। उमस के साथ हल्की गर्म हवाएं भी चलेंगी।
---------
बीते एक सप्ताह के तापमान
दिन - अधिकतम - न्यूनतम
रविवार - 44 - 29
सोमवार - 42 - 29
मंगलवार - 42 - 29
बुधवार - 41 - 28
बृहस्पतिवार - 38 - 29
शुक्रवार - 41 - 31
शनिवार - 43 - 34
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed