फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Today is the first Monday of Pagoda Sawan

सजे शिवालय सावन का पहला सोमवार आज

Sun, 25 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Today is the first Monday of Pagoda Sawan
जौनपुर। सावन में दर्शन पूजन के लिए शिवालय सज गए हैं। मेले को लेकर शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इस बार सावन महीने की शुरुआत सोमवार से हो रही है। भोर से ही जलाभिषेक के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमडे़गी। महिलाएं और पुरुष व्रत भी रखेगें। दर्शनार्थियों की सुविधा को देखते हुए शहर के गोमतेश्वर महादेव, नवदुर्गा शिव मंदिर, त्रिलोचन महादेव और श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज, शंभूगंज के साईनाथ मंदिर में दर्शन पूजन की तैयारी कर ली गई है। श्रीगौरी शंकर धाम व त्रिलोचन महादेव में बैरिकेडिंग की गई है। माला फूल, बेलपत्र आदि की दुकानें लगाने के लिए दुकानदार भी स्थान सुनिश्चित कर लिए हैं। दर्शन पूजन के दौरान किसी तरह की कोई घटना न हो इस पर नजर रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। सावन माह में शिवालयों में श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान, रुद्राभिषेक, पूजा अर्चना करने के लिए स्थान भी तय कर दिया गया है। श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज में मेले की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सावन के महीने को भगवान शंकर का प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से मन्नत पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed