फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Today is present or FIR

आज उपस्थित हों वरना एफआईआर

Mon, 05 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर Updated Mon, 05 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Today is present or FIR
जिले के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथ वीडियो कैमरे की नजर में रहेंगे। इसके लिए हर चरण में 600 वीडियोग्राफर तैनात किए गए हैं, लेकिन अभी तक 150 वीडियो ग्राफर उपस्थित नहीं हुए हैं। ऐसे वीडियोग्राफरों को पांच अक्टूबर को उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी गई है।  ऐसा न करने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि चारों चरण में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव को संपन्न कराने के लिए 4514 मतदान स्थल हैं। जिसमें सामान्य 1518 मतदान स्थल, संवेदनशील 1334 मतदान स्थल, अतिसंवेदनशील 1172 मतदान स्थल और प्लस अति संवेदशनशील 574 मतदान स्थल है।
विज्ञापन


 ऐसे बूथों पर नजर रखने के लिए हर चरणवार 600-600 वीडियोग्राफर लगाए जांएगे। सभी वीडियोग्राफर को प्रशिक्षण देने के साथ ही परिचय पत्र उप कृषि निदेशक कार्यालय में दिया जा रहा है। इस दौरान 150 वीडियो ग्राफर प्रशिक्षण से गायब रहे हैं। अगर वे पांच अक्टूबर को प्रशिक्षण नहीं प्राप्त करेंगे तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 वीडियो ग्राफर प्रशिक्षण से गायब हैं। उनको फोन करके बुलाया जा रहा है। पांच अक्टूबर को जो वीडियो ग्राफर उपस्थित नहीं होगा। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अशोक उपाध्याय प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफर

प्रशिक्षण से नदारद रहे 140 मतदानकर्मी : पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए चौथे दिन रविवार को भी राजकीय पालीटेक्निक कालेज जगदीशपुर में मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पालियों में 910 मतदानकर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही दोनों पालियों में मिलाकर 140 मतदानकर्मी अनुपस्थित रहे।

इस दौरान मतदानकर्मियों को मतदान स्थल रवानगी से लेकर मतदान कराने और मतपत्र जमा कराने के बारे में जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने सभी अनुपस्थित मतदानकर्मियों को पांच अक्टूबर को प्रथम पाली में प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया। ऐसा न करने पर मतदानकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा है। सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतपेटी अलग-अलग रहेगी।

पेटियों पर रंगों का स्टीकर पीठासीन अधिकारी द्वारा लगाया जाएगा। मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण विकासखंड स्तर पर दिया जाएगा। इसके साथ ही मतदान पार्टियों को सामान्य निर्वाचन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले मतदान कार्मिकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे पांच अक्टूबर को प्रथम पाली में प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। ऐसा न करने वाले मतदान कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि प्रथम पाली में 69 और दूसरी पाली में 71 मतदानकर्मी अनुपस्थित रहे। मौके पर बीएसए परमहंश यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामनारायण यादव व सहायक लेखाधिकारी आदि मौजूद रहे।

जराहमारा भी दर्द सुनिए साहब : जिले में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए चौथे दिन रविवार को भी राजकीय पालीटेक्निक कालेज जगदीशपुर में मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मतदानकर्मी के रूप में ऐसे भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है, जो बीमार और चुटहिल हैं। ऐसे कर्मचारी अपनी ड्यूटी पत्र पाते ही परेशान हो जा रहे हैं।


रविवार को ऐसे कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों के पास पहुंचकर अपनी व्यथा भी बयां करते देखे गए। उन्होंने संबंधित अधिकारी से बताया कि उन्हें कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि उनकी हालत देखने के बाद मतदान ड्यूटी से नाम काट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed