{"_id":"58cc353c4f1c1b6e2132b309","slug":"three-teachers-stopped-the-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शिक्षकों का वेतन रोका
jaunpur
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय में गंदगी मिलने और बिना सूचना के ही विद्यालय से गाबय रहने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक समेत दो अन्य शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति की। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जांच करने निकले थे। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले महराजगंज, बक्शा व सिकरारा विकास क्षेत्रों का दौरा कर परिषदीय विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। महराजगंज के दो विद्यालयों के तीन शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कीे इस कार्रवाई से क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय के अध्यापकों में खलबली मच गई है। गुरुवार को बीएसए ने सिकरारा के बीइओ संजीव सिंह के साथ महराजगंज विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरालाल, गद्दोपुर, छिटकापुर, ठेंगहां, बसहरा, बैहारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजगंज व बक्शा के शिव गुलामगंज सहित दर्जन भर से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
प्राथमिक विद्यालय पूरालाल की स्थिति अत्यंत खराब मिली। इस विद्यालय में 106 बच्चों का नामांकन हुआ है। मौके पर केवल 27 बच्चे ही उपस्थित मिले। बच्चों को बैठने के लिए टाटपट्टी भी नहीं थी। परिसर में गन्दगी का अंबार लगा था। जिसे देखते ही बीएसए ने यहां की प्रधानाध्यापिका सरोजा पाल का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय असुआपार में नामांकित 98 बच्चों के सापेक्ष 25 ही उपस्थित मिले। यहां कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों को एक साथ बैठाया गया था। टाटपट्टी तक नहीं मिली। पूरा परिसर में गंदगी फैली थी। यहां के सहायक अध्यापक रामकृष्ण बिना किसी सूचना के विद्यालय से गायब मिले। प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार व सहायक रामकृष्ण का वेतन अवरुद्ध करने की संस्तुति की।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजगंज तथा गद्दोपुर में साफ सफाई मिलने पर प्रशंसा की। बोर्ड परीक्षा केंद्रों में माताफेर इंटर कालेज महराजगंज, माता प्रसाद कालेज, समरनाथ कालेज बिझ्वट, इंटर कालेज सराय हरखू, पंचशील कालेज फतेहगंज, मां शीतला इंटर कालेज नेवादा व शाहपुर का निरीक्षण किया। यादवेश इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक को व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। उधर, बीएसए के अचानक निरीक्षण से कई विद्यालयों में अफरा तफरी की स्थिति बनी रही।