फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three people including two women died in a road accident

Jaunpur News: सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन की मौत

Tue, 10 Sep 2024 02:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Three people including two women died in a road accident
जौनपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। खुटहन में सब्जी लेकर लौट रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी तो वहीं गौराबादशाहपुर में कार के डिवाइडर पर चढ़ जाने से चालक समेत महिला की जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

खुटहन के ग्राम बनुवाडीह गांव निवासी विजय कुमार गौतम की पत्नी अनीता देवी (35) रविवार को बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थी। उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। घायल महिला की शाहगंज के निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। ड्राइवर बाइक छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गांव के दीपक कुमार गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर : थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव स्थित लीलहा नहर पुल के पास सोमवार की शाम अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई जिसके चपेट में आने से चालक समेत एक महिला की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र के रामगरा गांव निवासी सुनील यादव आजमगढ़ से कार से जौनपुर आ रहे थे। कार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड लीलहा नहर पुल के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर नहर पुल के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसमें सवार चालक सुनील यादव निवासी रामगरा थाना ऊभाव जिला बलिया और राबिया पत्नी स्व अब्दुल कलाम की मौत हो गई जबकि इश्तियाक उर्फ बाबू घायल हो गए। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के दौरान भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed