फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three people, including an aunt, arrested for attacking two sleeping nephews with an axe amidst a dispute over a 3-foot-wide corridor.

Jaunpur News: 3 फीट गलियारे के विवाद में सो रहे दो भतीजों पर किया कुल्हाड़ी से हमला, चाची समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three people, including an aunt, arrested for attacking two sleeping nephews with an axe amidst a dispute over a 3-foot-wide corridor.
बरसठी क्षेत्र बारीगांव में चाचा ने किए भतीजे को कुल्हाड़ी से किए गये वार में प्रयोग की कई कुल्हा - फोटो : टूंडला स्टेशन पर खड़ी गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू संवाद
बरसठी। थाना क्षेत्र के बारीगांव (हनुमान नगर) बाजार में रविवार की भोर में 3 फीट गलियारे के विवाद में सो रहे दो सगे भाइयों पर चाचा पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चाची समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुरेशवा (शाहापुर) निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह ने करीब 30 वर्ष पहले बारीगांव स्थित हनुमान नगर बाजार में दो मंजिला मकान बनवाया था। इसी मकान में उनके दोनों बेटे आनंद सिंह और सुभाष सिंह अलग-अलग परिवार के साथ रहते हैं। मकान के नीचे आनंद की कपड़े और सुभाष की कॉस्मेटिक की दुकान है।
विज्ञापन

शैल सिंह का आरोप है कि रविवार की भोर में करीब चार बजे उनके देवर सुभाष सिंह पक्ष के लोग पहली मंजिल पर पहुंचे और सो रहे बेटे राज सिंह (25) व उदय सिंह (22) पर कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में राज के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उदय भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की चीख-पुकार सुनकर बगल के कमरे में सो रहे पिता आनंद और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोप है कि सुभाष सिंह की ससुराल थाना क्षेत्र के कान्हपुर गांव में है। हमले में वहां से भी कुछ लोगों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवकों की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बारीगांव निवासी सुभाष की पत्नी नीरज सिंह, कान्हपुर निवासी जिलेदार सिंह और सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। -जयप्रकाश यादव, थानाध्यक्ष


तीन दिन पहले हुआ था विवाद, पंचायत भी हुई थी
लाल बहादुर सिंह ने बताया कि गलियारे की स्थिति यथावत रखने की बात कही थी। तीन दिन पहले मकान के तीन फीट चौड़े गलियारे में पार्टीशन (दीवार) बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा।

बरसठी क्षेत्र बारीगांव में चाचा ने किए भतीजे को कुल्हाड़ी से किए गये वार में प्रयोग की कई कुल्हा

बरसठी क्षेत्र बारीगांव में चाचा ने किए भतीजे को कुल्हाड़ी से किए गये वार में प्रयोग की कई कुल्हा- फोटो : टूंडला स्टेशन पर खड़ी गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू संवाद

बरसठी क्षेत्र बारीगांव में चाचा ने किए भतीजे को कुल्हाड़ी से किए गये वार में प्रयोग की कई कुल्हा

बरसठी क्षेत्र बारीगांव में चाचा ने किए भतीजे को कुल्हाड़ी से किए गये वार में प्रयोग की कई कुल्हा- फोटो : टूंडला स्टेशन पर खड़ी गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed