फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three miscreants arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Wed, 04 Aug 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested in police encounter
चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव के पास मंगलवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

चंदवक थाना प्रभारी शिव प्रसाद पांडेय व चौकी इंचार्ज पतरही त्रिवेणी सिंह मंगलवार की रात हमराहियों के साथ गश्त पर थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश नरकटा की तरफ से और दो बदमाश बलरामपुर मोड़ की तरफ से चोरी की बाइक बेचने के लिए वाराणसी जाने वाले हैं। पुलिस टीम ने बलरामपुर गांव के ट्यूबेल के पास घेराबंदी की। नरकटा की ओर से आ रहे बदमाश को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश राज बहादुर भारती उर्फ सनी निवासी आदमपुरा अकबरपुर ,थाना लाइन बाजार है। वहीं पुलिस ने दूसरी तरफ से आ रहे दो अन्य बदमाशों को भी दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में साहिल गौतम निवासी समाधीपुर नयनसंड, थाना गौराबादशाहपुर और आशीष कुमार निवासी रसड़ा थाना चंदवक हैं। मौके से पुलिस ने चोरी की दो बाइक, तमंचा, तीन कारतूस बरामद किया। घायल बदमाश को पुलिस सीएचसी बीरीबारी (डोभी) ले गई जहां डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि घायल बदमाश को पुलिस की निगरानी में वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि अन्य दोनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। तीनों बदमाशों को खिलाफ चंदवक और केराकत थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed