फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three members of a cyber fraud gang arrested; 92,000 in cash and fake Aadhaar cards recovered.

Jaunpur News: साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 92 हजार नकद और फर्जी आधार कार्ड बरामद

Fri, 17 Jul 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three members of a cyber fraud gang arrested; 92,000 in cash and fake Aadhaar cards recovered.
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर क्राइम थाना टीम ने गुरुवार सुबह सिटी रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के नीचे से तीनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन सोनी निवासी राजेपुर कजगांव (जफराबाद), सूरज उपाध्याय निवासी हुसैनाबाद न्यू कॉलोनी (लाइन बाजार) और अमन सिंह निवासी उमरपुर हरिबंधनपुर (कोतवाली) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के छत्तीसा खुर्द निवासी दीपेश उर्फ दीपू द्वारा संचालित साइबर ठगी गिरोह के सदस्य हैं। गिरोह का सरगना ऑनलाइन धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को अन्य लोगों के बैंक खातों में मंगवाता था। इसके बाद एटीएम के माध्यम से रुपये निकालकर आपस में बांटे जाते थे। आरोपियों ने बताया कि ठगी की रकम का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा सरगना दीपेश को दिया जाता था, जबकि शेष 20 प्रतिशत रकम वे अपने और साथियों के बीच बांट लेते थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य अपनी वास्तविक पहचान छिपाने और अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए किया जाता था। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही गिरोह का सरगना दीपेश फरार हो गया। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी और पहचान पत्र की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed