फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three Madhas kept burning for possession of government land

सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर रखे तीन मड़हे जले

Thu, 17 Mar 2022 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Three Madhas kept burning for possession of government land
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बराई के औदर पुरवा में बुधवार की रात ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा को लेकर तीन मड़हे फूंक दिए गए। दो लोगों ने एक दूसरे पर मड़हा फूंकने का आरोप लगाते हुए भीड़ गए।
विज्ञापन

विधवा बिंदु देवी अपने मायके बराई के औदर पुरवा में रहती है, जिसके घर के पास चार विस्वा ग्राम समाज की भूमि है। बस्ती के अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि ग्राम समाज पर कब्जे की नियत से बिंदु मवेशी बांधने लगी। इसके बाद, रिहायशी का रूप देने लगी तो विरोध किया गया, जबकि इस भूमि को सार्वजनिक कार्य के लिए छोड़ा गया था। विरोध के बाद भी बिंदु देवी कब्जा नहीं हटाने पर अड़ गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से भूमि पर तीन मड़हे रख दिए। बुधवार की रात किसी ने तीनों मड़हा फूंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची समझा बुझाकर मामला शांत कराया। चौकी प्रभारी थानागद्दी ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर दोनो पक्षो में विवाद हुआ था। जिसे सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed