फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three liquor smugglers arrested in encounter, one shot

मुठभेड़ में तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Sat, 28 Aug 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Three liquor smugglers arrested in encounter, one shot
शहर कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर (भंडारी) जंक्शन के पीछे शाहबुद्दीनपुर के समीप सड़क पर शनिवार की रात साढ़े तीन बजे पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि कार्रवाई के दौरान एक सिपाही भी जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से आरोपी की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डा. संजय कुमार के मुताबिक शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्र अपने टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अपराधी अहियापुर पावर स्टेशन की तरफ से रसूलाबाद की तरफ निकलने वाले हैं। इसपर पुलिस ने चेकिंग करनी शुरू कर दिया। इसी दौरान अहियापुर की तरफ से आ रही एक कार को रोका तो उसमें मौजूद एक युवक गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर गोली चलाते हुए झाड़ियों में भागने लगा। जिससे हेड कांस्टेबल वेेद प्रकाश सिंह के दाहिने हाथ में गोली लग गई। वहीं, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो भाग रहे युवक के पैर में लगी। जबकि कार के अंदर बैठे दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया युवक शराब तस्कर रंजीत निवासी पृथ्वीपुर थाना सुरेरी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रंजित सिंह उर्फ राहुल निवासी पृथ्वीपुर थाना सुरेरी, शिव जायसवाल निवासी कुंवार बाजार थाना फुलपुर जनपद वाराणसी और सूरज यादव निवासी जयसिंहपुर थाना नेवढिया शामिल हैं। सभी पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed