फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three killed, three injured in separate road accidents

अलग-अलग सड़क हादसों तीन लोगों की मौत, तीन हुए घायल

Sun, 18 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three killed, three injured in separate road accidents
जौनपुर। सड़क हादसों में शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। दो घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उनमें से एक को हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

खेतासराय के पोरईखुर्द गांव निवासी हवलदार राजभर(40) अब्बोपुर के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे बाइक से वह ड्यूटी जा रहा था। जमदहां गांव की ईदगाह के पास पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। से पीएचसी सोंधी ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हवलदार की पत्नी विद्या देवी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के खरतापपुर गांव निवासी रोहित मौर्या (24) अपनी बहन के यहां रहता था। वह वाहन चलाता था। शनिवार की शाम बाइक से पुरानी बाजार निवासी रवि (21) के साथ खैरुद्दीनपुर से घर आ रहा था। अयोध्या मार्ग स्थित ताखा पुरब गांव समीप बाइक असंतुलित होकर पलट गई। रोहित की मौके पर मौत हो गई साथी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव के पास शुक्रवार की रात में वाराणसी-लखनऊ मार्ग हाइवे पर वाहन की चपेट में आकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी वंशराजी (65) पत्नी अछैबर शुक्रवार की देर रात घर के बाहर सड़क पार कर कर रही थीं उसी समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोग सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह खानपुर चौरवां गांव निवासी सौरभ (त23) पुत्र अरुण कुमार घर के समीप असंतुलित हो कर बाइक से गिरकर घायल हो गए।
डीसीएम व ऑटो की टक्कर में पत्नी की मौत, पति घायल
जलालपुर। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बिबनमऊ गांव के पास शनिवार की शाम करीब चार बजे डीसीएम और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई और पति घायल हो गया।

प्रधानपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी पुष्पा सिंह (62) को जौनपुर से दवा दिलवाकर ऑटो रिक्शा से घर जा रहे थे। जलालपुर बाईपास पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए जौनपुर से जलालपुर जाने वाली लेन को पुल के पास से बंद करने के कारण सभी वाहन एक ही लेन से आ जा रहे थे। आटो रिक्शा जैसे ही बिबनमऊ गांव के पास पहुंचा विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पति और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान पुष्पा सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed