{"_id":"61e3135f3f5e4b546e1c1e0c","slug":"three-killed-in-road-accidents-jaunpur-news-vns633770155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत
विज्ञापन
जौनपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बक्शा: थाना क्षेत्र के डीहजह्निया गांव निवासी संत कुमार यादव पीडब्ल्यूडी में सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वह किसी काम से पीडब्ल्यूडी आफिस बाइक से गए थे। जगां से शनिवार की शाम घर आ रहें थे। प्रयागराज फतेहगंज बाजार क्रास कर जैसे ही डीहजाह्निया के समीप पहुंचे की सामने से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव तथा बस को कब्जे में लेते हुए थाने ले थाने आई। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र राधेश्याम यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
मुंगराबादशाहपुर: मठिया भीखपुर निवासी कृष्ण कुमार पटेल (24) , सूरज विश्वकर्मा ( 23) एवं दिनेश प्रजापति (35 ) सतहरिया स्थित एक फैक्ट्री में सर्विस करते हैं। शुक्रवार को ड्यूटी से छूटने के बाद एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे। वह जैसे ही पुरऊपुर गांव के निकट पहुंचे की सामने से आ रही ट्रक की तेज रोशनी की चकाचौंध से सड़क किनारे रखे गिट्टी के ढेर पर चले गए। जिससे तीनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने तीनों को घायलावस्था में उपचार हेतु मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां तीनों की हालत गंभीर देख चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कालेज प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही कृष्ण कुमार पटेल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जौनपुर भेज दिया। करंजाकला: सरायख्वाजा क्षेत्र के गांव देवकली निवासी रोशन गौतम (19) पुत्र रामानन्द गौतम शुक्रवार रात खमौरा से बाइक लेकर गांव की तरफ जा रहा था। भकुरा मार्ग पर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे करंजाकला सीएचसी पहुंची, जहां हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया मौजूद परिजन घायल अवस्था में निजी चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर थाना सरायख्वाजा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इलाज के दौरान युवक की मौत
खेतासराय। तीन दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल क्षेत्र के सलरापुर गावं निवासी राम अवतार बिंद (19) पुत्र बद्री प्रसाद की वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 12 जनवरी को बाइक से खिचड़ी लेकर अपनी बहन के घर जा रहा था। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के पास मेन रोड पर अज्ञात ट्रक के धक्के से गम्भीर रूप से घायल हो गया था। पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गम्भीर होने पर वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसी तरह खेतासराय नगर के जोगियाना मोहल्ले में अज्ञात वाहन के धक्के से बिजली का खम्बा क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त खम्बे की मरम्मत कर सुबह विधुत कर्मियों ने आपूर्ति बहाल कराई। लोहे का पोल टूटने के कारण रात में जोगियाना ,कोहरौटी तथा डोभी के अधिकतर भागो की बिजली आपूर्ति रात बाधित रही।