{"_id":"6165e01e8ebc3e6297550734","slug":"three-killed-in-road-accidents-jaunpur-news-vns6169965167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करंजाकला: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ठकठौलिया निवासी रमेश कुमार गौतम की 26 वर्षीय पुत्री पूजा की शादी मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के खैराबादपुर के मंजेश कुमार के साथ हुई है। पूजा अपनी एक साल की बच्ची प्रियल के साथ इन दिनों मायके आई हुई हैं। पूजा अपनी पुत्री को लेकर 28 वर्षीय चाचा रवि गौतम के साथ बाइक से स्वास्थ्य विभाग में एएनएम पद पर नियुक्ति संबंधी फार्म भरने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय आ रही थीं। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डाल्हनपुर के पास जौनपुर की तरफ से जा रहे आटो रिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में रवि गौतम, पूजा व प्रियल गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने तीनों को आनन-फानन एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने रवि गौतम व प्रियल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पूजा की हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष कृष्ण कांत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आटो रिक्शा को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है।
बरसठी: थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में मंगलवार की शाम पांच बजे चौरा माता मंदिर की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी समय डीजे के पहिये के नीचे आने से सत्यम (8) पुत्र मुन्ना गुप्ता की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पूरे बाजार की खुशी मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट र्माटम के लिए भेज दिया।